लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लागू करने को लेकर जितनी जल्दबाजी दिखाई अगर उतनी ही जल्दबाजी महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए कानून बनाने में दिखाई होती तो ये बेहतर होता। मायावती ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर राज्यों को केवल पत्र भर लिख देने से इसका कोई सार्थक हल नहीं निकलने वाला। उन्होंने कहा कि बसपा नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ रही है और सदन में इसके विरुद्ध वोट भी किया है। बसपा ने बिल को असंवैधानिक और विभाजनकारी बताया।
किट, खलकूद सामग्री आर स्मार्ट क्लास में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले परिषदीय स्कूलों के प्रति धारणा अच्छी नहीं थी। गुणात्मक कार्य तो हुए, लेकिन गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ। लेकिन बीते ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का व्याक्तगत रुच स बदलाव दिख रहा है। मिशन कायाकल्प में 91 हजार स्कूलों की व्यवस्था सुधारी गई है। इसका नतीजा है कि दो वर्ष में परिषदीय स्कूलों में 50 लाख बच्चे बढ़े है।